BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

रविवार, 1 फ़रवरी 2015

गूंजा संगीत


झूठा आठवा
पूर्णता का प्रारम्भ
सुर सातवाँ

कभी सुर में
कभी बजे बेसुरा
तन तम्बूरा
बाँसुरी बनूँ
तेरे होठो से लगूँ
छिड़े संगीत
प्रीत के गीत
लिखे नयन पृष्ठ
पढ़ लो मीत
आये न कंत
तड़पाये जियरा
राग बसंत
चाँदनी संग
लहरों का नर्तन
सुर संगीत
सूना आँगन
गूंजी किलकारीयाँ
जलतरंग
खोजे पवन
मधुर सरगम
बाँस के वन
छू कर जाये
जब यादे तुम्हारी
बजे सितार
मृदुल वात
पाखी का कलरव
भैरव राग
खिले पुहुप
गुनगुनाया भौरां
राग बसंत
खोजता मीत
परिभाषा प्रीत की
भ्रमर गीत ( उद्धव गीत )
रोया दरिया
पत्थर की चोट से
गूंजा संगीत

गीत घुँघरू
घुटन सिसकन
जीवन सुर

लय में  बँधे
ऋतु  , काल , जीवन
मुक्त है मन 









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें