BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015

मन सिद्धार्थ


सभी हाइकुकारों को हाइकु दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाये :)
भटक रहा
कुछ तो तलाशता
सब में बुद्ध

भटक रहा
हाइकु तलाशता
मन सिद्धार्थ

तंग वस्त्रो में
उभरता यौवन -
हाइकु विधा

तंग वस्त्रो में
सिमटी यवनिका -
हाइकु  विधा

बाँधो  से घिरी
उफनती सरिता -
हाइकू विधा

भू का श्रृंगार
लिखे शॉर्टहैंड में -
हाइकु  विधा

हाइकु  विधा -
लिख दी है कविता
शॉर्टहैंड में

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें