BLOG DESIGNED BYअरुन शर्मा 'अनन्त'

शनिवार, 26 मार्च 2016

आई रे होली



बच्चे ने मारा
रंग भरा गुब्बारा
गली अखाड़ा

हफ्ते भर से
बता रहे चैनल्स
आई रे होली

आया फागुन
बरषा गए रँग
उनके नैन

आया फागुन
रंगो में घुल गया
नीला  आसमाँ

बेटो ने  बाँटे
 गहने ,घर  संग
होली ,दिवाली

होलिकोत्सव
दिलो को रँग रहे
टी वी चैनल्स

फिरे तितली
और रँग की चाह
लालची मन





1 टिप्पणी: